विकास, पहचान और किसानों के सम्मान की लड़ाई लड़ रहे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी

0

 

 

विकास, पहचान और किसानों के सम्मान की लड़ाई लड़ रहे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी

 

 

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वे केवल राजनीति नहीं, बल्कि गढ़वाल के विकास और यहां के लोगों के भविष्य को संवारने के लिए निरंतर समर्पित हैं।

कुछ दिन पूर्व सांसद अनिल बलूनी ने पीयूष गोयल से भेंट कर गढ़वाल के किसानों, काश्तकारों और पहाड़ी उत्पादों को विश्व बाजार तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मांग रखी थी। उन्होंने आग्रह किया था कि वाणिज्य मंत्रालय की एक विशेषज्ञ टीम गढ़वाल क्षेत्र का दौरा कर यह संभावनाएं तलाशे कि पहाड़ में प्राकृतिक रूप से उत्पादित मिलेट्स, हल्दी, जड़ी-बूटियां और अन्य पारंपरिक कृषि उत्पादों को किस प्रकार वैश्विक बाजारों तक पहुंचाया जा सकता है।

सांसद बलूनी ने यह भी सुझाव दिया कि गढ़वाल के विशेष उत्पादों की GI टैगिंग कर उनकी ब्रांडिंग की जाए, जिससे इन उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल सके और किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य प्राप्त हो।

गढ़वाल के हितों के लिए लगातार संघर्ष करने वाले सांसद अनिल बलूनी के इस प्रयास को बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने उनकी मांग को पूर्ण समर्थन देते हुए वाणिज्य मंत्रालय की टीम को गढ़वाल दौरे की स्वीकृति दे दी है।

और आज से केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय की टीम गढ़वाल क्षेत्र का दौरा करेगी। यह टीम जिलाधिकारियों, किसानों और काश्तकारों से संवाद कर क्षेत्र के विशेष कृषि उत्पादों की जानकारी जुटाएगी तथा यह अध्ययन करेगी कि इन उत्पादों को दुनिया के बड़े बाजारों में किस प्रकार उतारा जा सकता है।

यह पहल केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि पहाड़ की आर्थिक तस्वीर बदलने की दिशा में एक ऐतिहासिक शुरुआत मानी जा रही है। इससे गढ़वाल के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलेगी और पहाड़ की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्राप्त होगी।

सांसद अनिल बलूनी लगातार गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए बड़े स्तर पर कार्य कर रहे हैं। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और रोजगार जैसे अनेक क्षेत्रों में उनकी सक्रियता लगातार दिखाई दे रही है। अब किसानों और पहाड़ी उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार दिलाने की यह पहल भी उनके दूरदर्शी नेतृत्व और विकासवादी सोच का प्रमाण बनकर सामने आई है।

गढ़वाल के हितों के लिए सांसद अनिल बलूनी का यह प्रयास आने वाले समय में पहाड़ के किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *