November 15, 2026

मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा और ऐतिहासिक मेले में तोड़फोड़, हरीश धामी के आचरण ने जनप्रतिनिधि की मर्यादा पर खड़े किए सवाल

0
IMG_6f8db8e3-c193-430b-894c-fe48f20f1353

मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा और ऐतिहासिक मेले में तोड़फोड़, हरीश धामी के आचरण ने जनप्रतिनिधि की मर्यादा पर खड़े किए सवाल

 

 

ऐतिहासिक जौलजीबी मेले में कांग्रेस विधायक हरीश धामी का हंगामा, तोड़फोड़ और अभद्र भाषा का इस्तेमाल बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस मेले की पहचान भारत-नेपाल की साझा संस्कृति, परंपरा और व्यापारिक रिश्तों से है, उसी ऐतिहासिक मंच पर इस तरह का व्यवहार करके हरीश धामी ने पूरे क्षेत्र की छवि को नुकसान पहुंचाने का काम किया है।

पिथौरागढ़ की माटी के बेटे पुष्कर सिंह धामी आज मुख्यमंत्री के रूप में उत्तराखंड की संस्कृति, पर्यटन और विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में जुटे हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस विधायक हरीश धामी अपने व्यवहार और कृत्यों से उसी क्षेत्र का नाम बदनाम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के खिलाफ जिस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, वह राजनीतिक विरोध नहीं बल्कि व्यक्तिगत कुंठा और हताशा का प्रदर्शन है।

 

आदि कैलाश को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने और उसकी ब्रांडिंग को नई पहचान दिलाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ा है। धारचूला, मुनस्यारी और गुंजी जैसे सीमांत क्षेत्रों को उभरते पर्यटन स्थलों के रूप में पहचान मिली है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार और पर्यटन कारोबार को नई संभावनाएं मिल रही हैं।

 

एक तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिथौरागढ़ की संस्कृति, धार्मिक पर्यटन और प्राकृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने में जुटे हैं, वहीं दूसरी तरफ हरीश धामी मेले के मंच पर तोड़फोड़ और गाली-गलौज करके ‘ब्रांड पिथौरागढ़’ को चोट पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

राजनीति में असहमति और विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन सार्वजनिक मंच पर मर्यादा तोड़ना, तोड़फोड़ करना और क्षेत्र की प्रतिष्ठा को दांव पर लगाना किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता। हरीश धामी को अपने व्यवहार पर आत्ममंथन करना चाहिए। जनता ऐसे आचरण का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से जरूर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *