November 5, 2026

आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिखाई संवेदनशीलता, जल्द निर्णय के संकेत

0
IMG-20251111-WA0185

आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिखाई संवेदनशीलता, जल्द निर्णय के संकेत

 

देहरादून, 11 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में उत्तराखण्ड आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने मंत्री जोशी को अवगत कराया कि देहरादून जिले में सहायता समूह (SHG) विद्युत कर्मचारी लंबे समय से निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें अत्यधिक कम वेतन में कार्य करना पड़ रहा है।पदाधिकारियों ने मंत्री से समान कार्य के लिए समान वेतन और नियमितीकरण की मांग भी रखी।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया और कहा कि इस संबंध में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

 

इस अवसर पर संगठन के संरक्षक शमशेर सिंह बिष्ट, अध्यक्ष विकास कुमार बेनवाल, अंकुश शर्मा, हीरा लाल, राजेश वर्मा, गब्बर सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed