November 4, 2026

अजेंद्र ने आज नार्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय में निर्मला सीतारमण से भेंट की। 

0
IMG-20241126-WA0003

 

अजेंद्र ने आज नार्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय में निर्मला सीतारमण से भेंट की।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र, बदरी- केदार में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों व चारधाम यात्रा को लेकर की चर्चा

 

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से भेंट कर बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों और चारधाम यात्रा को लेकर चर्चा की।

 

अजेंद्र ने आज नार्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय में श्रीमती निर्मला सीतारमण से भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप वर्तमान में केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत पुनर्निर्माण के कार्य चल रहे हैं । वर्ष 2013 की आपदा में बुरी तरह से तहस – नहस केदारपुरी आज प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में दिव्य व भव्य स्वरूप ले रही है।

 

बीकेटीसी अध्यक्ष ने चारधाम यात्रा को लेकर भी वित्त मंत्री से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा निरंतर कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed